header

ऐसा समुद्र जिसमे आप डूब नहीं पायेंगे। Dead Sea

इस समुद्र में एक भी जीव नहीं रहता 

Dead Sea (मृत सागर) in hindi

क्या आप को पता हैं एक ऐसा समुद्र हैं जिसमे आप तैरते रहो गे, डुबो गे नहीं। दुनिया में इस जगह की तरह कोई और जगह नहीं हैं। अगर किसी इंसान को तैरना नहीं आता फिर भी उसे इस पानी में तैरने पर कोई दिक्कत नहीं आये गी। क्यों की Dead Sea में आप कितना भी अंदर चले जाओ आप डुबो गे ही नहीं तैरते ही रह जाओगे। Dead Sea इस दुनिया में सबसे विचित्र जगहों में से एक है। इस पानी में आप आराम से जाकर लेट जाते हो तब भी आप की बॉडी इस पानी में तैरती रहे गी। आप तैरते हुए पेपर भी पढ़ सकते हैं। 

ऐसा क्यों होता हैं। 

ऐसा इस लिए होता हैं क्यों की Dead Sea के पानी में बहुत ही ज्यादा नमक हैं।जिसकी मात्रा 34% हैं। बाकि के समुद्रो से इसका पानी 10 गुना नमकीन हैं और इसका पानी नमकीन होने के साथ - साथ इस पानी में खनिजों की भी मात्रा अधिक है। यही नमक और खनिज इसके पानी का घनत्व ज्यादा कर देते हैं। किसी भी बसतु को पानी में डूबने के लिए बस्तु का घनत्व पानी के घनत्व से ज्यादा होना चाहिए तभी जा के वह बस्तु पानी में डूबेगा। इसके अलावा सभी समुद्रो, तालाबों के पानी का घनत्व हमारे शरीर के घनत्व से काम होता है इस लिए किसी और पानी में हमारा शरीर डूब जाता है और मृत सागर में हम तैरते रह जाते है। 

इसे मृत सागर क्यों कहा जाता हैं। 

असल में इसे मृत सागर कहा जाता हैं ! लेकिन ये सागर या समुद्र है ही नहीं ये एक झील हैं। ये सागर जार्डन और इजरायल के बिच में एक झील की तरह हैं। जिसे Dead Sea या मृत सागर कहते हैं। और इस Dead Sea में कोई जीव रहता ही नहीं और कही से आ भी जाये तो वह मर जायेगा। इस लिए इसे मृत सागर कहा जाता हैं। असल में इसके पानी में कोई भी जीव जिन्दा रह ही नहीं पाए गा और वो इस लिए की पानी के अंदर रहने वाले जीव पानी के अंदर नहीं रह पाएंगे ऊपर ही तैरते रह जायेंगे क्यों की पानी का घनत्व ज्यादा है। और जो जीव पानी के ऊपर रहते हैं वह पानी ज्यादा खरा नमकीन होने के कारण मर जायेंगे। इस लिए इसके पानी में कोई जीव नहीं रह पता। 

इसका पानी नमकीन होने के साथ - साथ फायदेमंद भी हैं। डेड सी के पानी में मिनरल और खनिज भी ज्यादा मात्रा में पाए जाते है। इसके पानी में स्नान करने से त्वचा सम्बन्धी कई रोग भी ख़त्म हो जाते हैं। वही यहाँ पे पर्यटकों का काफी आना - जाना  लगा रहता हैं। और लोग अपने परिवार के साथ इसके पानी में घंटो मजे लेते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ